भारतीय व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

Listen to this article

व्यापारियों के साथ है सरकार: विधायक आदेश चौहान

रिपोर्टर: पुलिस दर्पण

हरिद्वार, 17 सितम्बर। भारतीय व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह ज्वालापुर स्थित वैश्य पंचायती धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष आलोक चौहान ने संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि व्यापार मंडल में महिला व्यापारियों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है और व्यापारिक हितों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि किसी राजनीतिक दल का सदस्य होने से पहले सभी लोग व्यापारी हैं। इसलिए व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।

कार्यक्रम में ज्वालापुर नगर मंडल से सुमित अग्रवाल, सराय क्षेत्र से पंकज बंसल, आर्य नगर क्षेत्र से विनोद चौहान और सुभाष नगर क्षेत्र से पवनदीप ने अपने साथियों के साथ शपथ ग्रहण की। सभी ने भारतीय व्यापार मंडल की नीतियों के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए व्यापारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, सुरेंद्र भटेजा, तेज प्रकाश साहू, सुशीला खत्री, अनीता अग्रवाल, नीतू सिंह, मधु चुघ, प्रीति, आरती मेहता, परवीन अरोड़ा, मोनिका, रेनू सिंह, मधु नौडियाल, राजेश्वरी, सचिन चौधरी, कुलरत्न पांडे, वैभव जैन, संजीव शर्मा और संदीप मेहता सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।

8:20 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *