हम सभी चाहते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र बने-कुलभूषण गोयल 

Listen to this article

महापौर कुलभूषण गोयल ने ‘सनातन एकता पदयात्रा’ के लिए भक्तों की बस को दिखाई हरी झंडीपंचकूला। पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने दिल्ली से वृंदावन तक निकाली जा रही ‘सनातन एकता पदयात्रा’ में शामिल होने वाले भक्तों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस कुलभूषण गोयल की ओर से भक्तों के लिए निशुल्क यात्रा हेतु उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर महापौर गोयल ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री महाराज की यह पदयात्रा किसी धर्म के विरोध में नहीं है। यह ईसाई या मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि हिंदू समाज को जागृत करने का आह्वान है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि भारत एक विचारों से ओतप्रोत हिंदू राष्ट्र बने, जहां जाति या धर्म के नाम पर कोई विवाद न हो। यह यात्रा अगली पीढ़ी को अपनी सनातन संस्कृति से जोड़ने का प्रयास है।” महापौर ने कहा कि यह यात्रा जातिवाद से ऊपर राष्ट्रवाद का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 7 नवंबर को छतरपुर से प्रारंभ होकर 16 नवंबर को वृंदावन पहुंचेगी, और सिख परंपरा को भी विशेष रूप से समर्पित रहेगी। यात्रा के 10वें दिन इसे गुरु तेग बहादुर जी को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, पार्षद जय कौशिक, सुरेश वर्मा, उमेश सूद, सुखबीर पुनिया, एस.के. भारद्वाज, अमरिंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *