पूर्व मंे एक आरोपित को भवन पुलिस गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल
शामली। थानाभवन पुलिस ने एटीएम कार्ड चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न बैंकों के आधा दर्जन एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस इससे पहले एक अन्य आरोपित को भी 79 एटीएमम कार्ड बरामद कर जेल भेज चुकी है।
जानकारी के अनुसार थानाभवन क्षेत्र के गांव दभेडी निवासी वाजिद 4 जुलाई को कस्बा जलालाबाद स्थित इंडियन बैंक से रुपये निकालने गया था जहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने वाजिद को बातों मंे उलझाकर उसका एटीएम बदल दिया था और कुछ समय बाद खाते से 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली थी, इसके अलवा 27 सितम्बर 2025 को जलालाबाद के मौहल्ला रामरतन मंडी निवासी विपिन का भी अज्ञात लोगों ने एटीएम बदलकर 50 हजार रुपये की नकदी निकाल ली थी। पीडितांे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपित पंकज पुत्र समर सिंह निवासी गांव पिन्जौरा मलीपुरा थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर हाल निवासी गलीरा चौंक जनपद सहारनपुर को चोरी किए गए 79 एटीएम कार्ड के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि अन्य की तलाश की जा रही थी। शनिवार को थानाभवन ने मामले में वांछित आरोपित अश्वनी उर्फ काका पुत्र श्यामलाल निवासी स्टार पेपर मिल शेखपुरा जगदीश गार्डन जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 6 एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
