गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश – गाजियाबाद जिले में सेक्टर 9 शिवपुरी एरिया में एक अवैध मनी लेंडिंग (ब्याजखोरी) रैकेट का खुलासा लोगो से 20%ओर 30% ब्याज वसुला जा रहा है वायरल वीडियो के बाद सनसनी फैल गई है। आरोप है कि बलराम और उसकी पत्नी पिंकी मिलकर नाजायज तरीके से लोगो का शोषण कर रहे है 20%ओर 30%ब्याज वसूल कर रहा है,एक बेईमान,फ्रॉड गैंग बिना किसी सरकारी लाइसेंस के अवैध रूप से ब्याज पर पैसा देकर गरीब और जरूरतमंद लोगों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रहे हैं। लोगो से 20%ओर 30%ब्याज का अवैध कारोबार बिना किसी परमिशन ओर बिना किसी लाइसेंस के
स्थानीय निवासियों और पीड़ितों का कहना है कि यह माफिया गिरोह न केवल भारी ब्याज दरों पर पैसे उधार देता है, बल्कि समय पर पैसे ना लौटा पाने पर धमकी, ब्लैकमेलिंग, और यहां तक कि बलात्कार जैसे गंभीर केस में फंसाने की धमकी देता है। बताया गया है कि कई लोगों ने आत्महत्या भी की है, जिनकी जड़ें इसी रैकेट से जुड़ी मानी जा रही हैं।
शहरवासियों का आरोप है कि गाजियाबाद पुलिस और प्रशासन इस पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठा है। आए दिन शिकायतें दर्ज होने के बावजूद बलराम और पिंकी के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या इस माफिया को किसी रसूखदार नेता या पुलिस विभाग के भीतर से संरक्षण मिल रहा है?
पीड़ितों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि इस मामले की ED, क्राइम ब्रांच और आयकर विभाग से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और माफिया के ठिकानों पर जल्द से जल्द बुलडोज़र चलाया जाए।
जनता की ओर से यह भी मांग की जा रही है कि बलराम-पिंकी जैसे शोषकों के खिलाफ NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत मामला दर्ज किया जाए और गरीबों की आत्महत्याओं की न्यायिक जांच करवाई जाए।
